संदेश

2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दुनिया में परमाणु बम से भी ‘ख़तरनाक’ रोबोट आर्मी तैयार !

चित्र
  हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म आयरनमैन के हीरो कैप्टन अमेरिका का पूरी दुनिया में जलवा है। असीमित शक्तियों वाला ये सुपर हीरो एक काल्पनिक कैरेक्टर है, जो पृथ्वी के अलावा कई दूसरे ग्रहों में जाकर भी युद्ध कर सकता है। कुछ-कुछ ऐसा ही अब धरती पर वाकई में होने लगा है। उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयोंग में सैन्य प्रदर्शनी के दौरान एक ऐसा ही सुपर रोबोट सैनिक दिखाई दिया। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के साथ जो सैनिक परेड में दिखाई दिए, उनके बीच नीचे रंग के टाइट सूट में दिख रहा ये सैनिक सुपर रोबोट बताया जा रहा है।  बताते  हैं कि नॉर्थ कोरिया सुपर हीरोज की तर्ज पर ऐसे सैनिक तैयार कर रहा  है, जिन्हें हराना नामुमकिन होगा। गोलियों, तोपों की बौछार हो या लद्दाख, सियाचिन जैसी जगह पर भयंकर बर्फबारी- ऐसे रोबोट सैनिक हर जगह आराम से रहकर युद्ध कर सकते हैं। नॉर्थ कोरिया के ये रोबोट सैनिक वाकई में कितने पावरफुल हैं, अभी ये तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन ऐसी रोबोट आर्मी बनाने की होड़ कई साल पहले शुरू हो चुकी है। साल 2017 में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कहा था कि परमाणु बम से भ...

बाज़ार का ‘बाज़ीगर’- राकेश झुनझुनवाला ने कैसे खड़ी की सबसे सस्ती एयरलाइंस

चित्र
इसी साल पांच अक्टूबर 2021 को पीएम मोदी की एक ऐसी तस्वीर सबसे सामने आई , जिसे देखकर सभी एकबारगी चौंक गए थे। पीएम मोदी अपने ही ऑफिस में एक शख्स के सामने हाथ बांधे खड़े थे और वो कम जाना पहचाना सा चेहरा कुर्सी पर आराम से बैठा था। मोदी के साथ एक महिला खड़ीं थीं और बेहद दोस्ताना माहौल में बातें   होती जान पड़ रही थीं। इस मुलाकात के कुछ ही रोज बाद खबर आई हिन्दुस्तान में सबसे सस्ती एयरलाइंस अकासा को उड्डयन मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है। इस अल्र्टा लो   कास्ट एयरलाइंस को शुरू करने वाले शख्स हैं राकेश झुनझुनवाला। शेयर मार्केट के दिग्गज माने जाने वाले राकेश ही उस दिन अपनी पत्नी के साथ पीएम मोदी के ऑफिस गए थे। उस मुलाकात के बाद मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा था- " अपनी तरह के इकलौते इंसान राकेश झुनझुनवाला से मिलकर बहुत ख़ुशी हुई. वो जीवंत ,  व्यावहारिक और भारत के बारे में बहुत आशावादी हैं."   इसके बाद से ही राकेश झुनझुनवाला सोशल मीडिया पर ट्रेन्ड होने लगे। लोग उनके बारे में जानने को बेताब थे कि हिन्दुस्तान में सबसे सस्ती एयरलाइंस शुरू करने वाला ये शख्स आखिर कौन सा कारोबार करता ...

नवजोत सिद्धू ने बहुत सोच-समझकर इस्तीफा दिया, ये है रणनीति !

चित्र
सब पूछ रहे हैं नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा क्यों दिया ? ‘ मलाई का कटोरा ’ मिलने के बाद राजनीति में ऐसा कौन करता है ? कोई सिद्धू को बेवकूफ साबित करने में लगा है तो कोई उनको ‘ अस्थिर ’ बता-बताकर अपने फेफड़े सुजाए ले रहा है। कुछ तो डीपीजी जैसे पद पर अपनी मनपसंद का व्यक्ति न चुने की नाराजगी बता रहे हैं। दशकों से राजनीति बीट कवर करने वाले वरिष्ठ संवाददाता भी चैनलों पर आंय-बांय सांय बोले जा रहे हैं। दरअसल सिद्धू ने अमरिंदर जैसे ‘ पहाड़ ’ को अपने रास्ते से हटाने के लिए जो महायुद्ध लड़ा था, उसकी जीत का सेहरा तो उनको मिला, लेकिन राजगद्दी कोई और ले उड़ा। सियासत यहां बेहद दिलचस्प हो गई है। सिद्ध ने चन्नी को सीएम पद दिलवाने में भले अहम भूमिका निभाई, लेकिन जल्दबाजी में एक रणनीतिक चूक कर गए। उस समय वे ये अन्दाजा नहीं लगा पाए कि चन्नी एक बार सीएम बन गए तो अगले चुनाव के लिए भी कांग्रेस को उन्हीं को चेहरा बनाना पड़ेगा। अगर नहीं बनाया तो बीजेपी, अकाली दल और आम आदमी पार्टी पूरे देश में कांग्रेस का जीना हराम कर देंगे। उसके बाद दबाव में आई कांग्रेस ने चन्नी का इस्तेमाल करते हुए पूरे देश में दलित का...