दुनिया में परमाणु बम से भी ‘ख़तरनाक’ रोबोट आर्मी तैयार !
हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म आयरनमैन के हीरो कैप्टन अमेरिका का पूरी दुनिया
में जलवा है।
असीमित शक्तियों वाला ये सुपर हीरो एक काल्पनिक कैरेक्टर है, जो पृथ्वी के
अलावा कई दूसरे ग्रहों में जाकर भी युद्ध कर सकता है। कुछ-कुछ ऐसा ही अब धरती पर
वाकई में होने लगा है।
उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयोंग में सैन्य प्रदर्शनी के दौरान एक ऐसा ही सुपर रोबोट सैनिक दिखाई दिया। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के साथ जो सैनिक परेड में दिखाई दिए, उनके बीच नीचे रंग के टाइट सूट में दिख रहा ये सैनिक सुपर रोबोट बताया जा रहा है। बताते हैं
कि नॉर्थ कोरिया सुपर हीरोज की तर्ज पर ऐसे सैनिक तैयार कर रहा है, जिन्हें हराना नामुमकिन होगा। गोलियों, तोपों की बौछार हो या लद्दाख, सियाचिन जैसी जगह पर भयंकर बर्फबारी- ऐसे रोबोट सैनिक हर जगह आराम से रहकर युद्ध कर सकते हैं।
नॉर्थ कोरिया के ये रोबोट सैनिक वाकई में कितने
पावरफुल हैं, अभी ये तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन ऐसी रोबोट आर्मी बनाने की होड़ कई
साल पहले शुरू हो चुकी है। साल 2017 में रूस के
राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कहा था कि परमाणु बम से भी खतरनाक एक हथियार जल्द
ही दुनिया के सामने आ सकता है। उनका इशारा ऐसी ही सुपर आर्मी की तरफ था।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें