बाज़ार का ‘बाज़ीगर’- राकेश झुनझुनवाला ने कैसे खड़ी की सबसे सस्ती एयरलाइंस

इसी साल पांच अक्टूबर 2021 को पीएम मोदी की एक ऐसी तस्वीर सबसे सामने आई, जिसे देखकर सभी एकबारगी चौंक गए थे। पीएम मोदी अपने ही ऑफिस में एक शख्स के सामने हाथ बांधे खड़े थे और वो कम जाना पहचाना सा चेहरा कुर्सी पर आराम से बैठा था। मोदी के साथ एक महिला खड़ीं थीं और बेहद दोस्ताना माहौल में बातें  होती जान पड़ रही थीं। इस मुलाकात के कुछ ही रोज बाद खबर आई हिन्दुस्तान में सबसे सस्ती एयरलाइंस अकासा को उड्डयन मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है। इस अल्र्टा लो  कास्ट एयरलाइंस को शुरू करने वाले शख्स हैं राकेश झुनझुनवाला। शेयर मार्केट के दिग्गज माने जाने वाले राकेश ही उस दिन अपनी पत्नी के साथ पीएम मोदी के ऑफिस गए थे। उस मुलाकात के बाद मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा था-

"अपनी तरह के इकलौते इंसान राकेश झुनझुनवाला से मिलकर बहुत ख़ुशी हुई. वो जीवंतव्यावहारिक और भारत के बारे में बहुत आशावादी हैं."

 इसके बाद से ही राकेश झुनझुनवाला सोशल मीडिया पर ट्रेन्ड होने लगे। लोग उनके बारे में जानने को बेताब थे कि हिन्दुस्तान में सबसे सस्ती एयरलाइंस शुरू करने वाला ये शख्स आखिर कौन सा कारोबार करता है। ट्रेन की लक्जरी चेयर कार जितनी कीमत पर एयरलाइंस की यात्रा कराने का क्रांतिकारी आइडिया आखिर कैसे कामयाब हो पाएगा. अकासा एयरलाइंस कब शुरू होगी और क्या शेयर बाजार से भी इतना पैसा कमाया जा सकता है कि कोई एयरलाइंस शुरू कर सके ?

 पीएम के सामने राकेश के बैठे रहने को लेकर ट्विवटर पर तमाम कड़ी प्रतिक्रियाएं भी आईं। कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, झुनझुनवाला भविष्य के हर्षद मेहता या केतन पारिख हो सकते हैं। फिर उनका क्या होगा, यह कानून और वक्त तय करेगा। लेकिन प्रधानमंत्री उन्हें वन एंड ओनलीबताकर इनसाइडर ट्रेडिंग के पाप को अभयदान दे रहे हैं। शायद मेहुल चोकसी वाले क्षण का उन्हें फिर इंतजार है। पत्रकार राजीव रंजन झा लिखते हैं कि जो व्यक्ति लंबे समय से व्हीलचेयर पर रहा है, उसके साथ प्रधानमंत्री की तस्वीर पर बहुत ही असंवेदनशील टिप्पणियाँ आ रही हैं। राकेश झुनझुनवाला कुर्सी पर बैठे हैं और प्रधानमंत्री मोदी खड़े हैं, इस तस्वीर पर प्रधानमंत्री के सम्मान की दुहाई देने वाले अधिकांश लोग वही हैं, जिन्हें मोदी को गाली दिये बिना एक वक्त का खाना भी नहीं पचता है।


जुलाई, 1960 को जन्मे झुनझुनवाला मुंबई में पले-बढ़े। आयकर अधिकारी पिता से राकेश ने किशोरावस्था में ही शेयर मार्केट में निवेश के गुर सीखे। बताया जाता है कि राकेश झुनझुनवाला ने केवल 5,000 रुपए की छोटी-सी पूंजी से शेयर बाज़ार में निवेश करना करना शुरू किया था और फ़ोर्ब्स के मुताबिक आज उनकी कुल संपत्ति अरब डॉलर या क़रीब 45 हजार 328 करोड़ रुपये की है। अकासा एयरलाइन में राकेश साढे तीन करोड़ डॉलर या क़रीब 264 करोड़ रुपए का निवेश करेंगे और करीब 70 हवाई जहाज खरीदेंगे। तो अगले साल जून में जब अकासा एयरलाइंस का पहला विमान हवा में उडेगा तो राकेश झुनझुनवाला जबरदस्त शोहरत पा चुके होंगे। जाहिर है उनकी एयरलाइंस की कामयाबी जरूर मोदी सरकार को भी तालियां बटारने का मौका देगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दे ही दिया पाकिस्तान को खिल्ली उड़ाने का मौका ?